Female Police Officer Murder: महिला पुलिसकर्मी को गोलियों से किया छलनी, हाइवे पर मिला लहूलुहान शव, जानिए मर्डर की वजह…

female police officer Murder: कटिहार, 09 फरवरी । एक महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी है। हाइवे पर लहूलुहान शव पड़ा मिला। ये पूरा मामला बिहार के कटिहार का है।

जानकारी के मुताबिक मृतका प्रभा भारती पुलिस लाइन में तैनात थी. बुधवार को जमालपुर से कटिहार आने के क्रम में कोढ़ा क्षेत्र की भटवारा पंचायत के पास एनएच 81 पर उसे गोली मारी गई. महिला सिपाही का शव खून से लथपथ सड़क पर पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की.

female police officer Murder: बिहार के कटिहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के गेड़ाबाड़ी-कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक की समीप पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना बुधवार रात की है। मृतका की पहचान मुंगेर की रहने वाली प्रभा भारती के रूप में हुई है।

female police officer Murder: प्रभा जमालपुर के फरीदपुर हरिजन टोला की रहने वाली थी। बुधवार को डेढ़ बजे कटिहार के लिए रवाना हुई थी। समाधान यात्रा के लिए लखीसराय में प्रभा भारती को प्रतिनियुक्त किया गया था। छानबीन के क्रम में पुलिस को शव के पास से दो खोखा और एक कारतूस मिला।

मृतका के मोबाइल से उनकी पहचान महिला सिपाही मुंगेर जिला के जमालपुर की निवासी प्रभा भारती के रूप में हुई। सिपाही की किसने और क्यों गोली मार कर हत्या की, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। वरीय पदाधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की है।

female police officer Murder: महिला सिपाही के मोबाइल में मिली फोन नंबर पर बातचीत करने से पता चला कि प्रभा भारती जमालपुर की रहने वाली थी। वह बुधवार की देर शाम घर से कटिहार आ रही थी। महिला सिपाही किसके साथ कटिहार आ रही थी और किस वाहन से आ रही थी। इस बात का पता पुलिस को नहीं लग पाया है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। शाम को आवाजाही के बीच महिला सिपाही की हत्या से बदमाशों ने प्रशासन को चुनौती दी है।

महिला हत्याकांड में पुलिस विभिन्न बिदुओं पर छानबीन में जुट गई है। महिला सिपाही घर से आते समय किसके साथ आ रही थी। उसके साथ कौन था। क्या वह बाइक से किसी परिजन के साथ घर से कटिहार आ रही थी। क्या वह अवकाश पर थी। वह कटिहार ट्रेन से आने के बाद कोढ़ा गई थी या जमालपुर से निजी वाहन से कटिहार आ रही थी। ऐसे कई सवाल हैं जिका जवाब पुलिस नहीं दे रही है।

female police officer Murder: कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पुलिस लाइन में पदस्थापित प्रभा भारती की गोली मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।