कनकी में श्री हरिहर यज्ञ एवं श्री हरिवंश पुराण कथा का आयोजन आज रविवार से

धनेश्वर राजवाड़े,कोरबा,5फरवरी(वेदांत समाचार)। कनकेश्वरधाम कनकी में कनकेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हरिहर यज्ञ एवं हरिवंश पुराण कथा का आयोजन आज से किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक पुरूषोत्तम पुजारी ने बताया कि यह आयोजन जन कल्याण हेतु दिनांक- 12/02/2023 तक चलेगा।यज्ञाचार्य एवं कथा वाचक पं. विनय मिश्र(गुरु भाई) सीपत(बालको) वाले रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक रूद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। यज्ञ एवं हवन सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक होगा।

वहीं दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक कथा प्रवचन कार्यक्रम होगा। शाम 6:00 बजे से संध्या आरती एवं कीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कनकेश्वर मंदिर प्रांगण में आज कलश यात्रा एवं विध्न विनाशक की पूजा के साथ कथा प्रवचन का शुभारंभ किया जाएगा।11फरवरी को कथा विश्राम एवं चढो़त्री का कार्यक्रम होगा।

वहीं 12 फरवरी को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक पुरूषोत्तम पुजारी ने सभी ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों एवं सभी कथा प्रवचन प्रेमियों को कथा प्रवचन के रसपान करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।