Janjgir Champa : कृषि मंत्री करेंगे 2 फरवरी को किसान सम्मेलन शुभारंभ

जांजगीर-चांपा ,02 फरवरी  जिले में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला अंतर्गत किसान सम्मेलन का शुभारंभ 2 फरवरी दिन गुरुवार को अपरान्ह 2 बजे कृषि उपज मंडी परिसर नैला जांजगीर में रविन्द्र चौबे मंत्री छत्तीसगढ़ शासन संसदीय कार्य कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, पछली पालन, जल संसाधन, आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल करेंगे। 

इसके साथ ही सांसद गुहाराम अजगले, रामकुमार यादव विधायक चन्द्रपुर, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, सौरभ सिंह विधायक अकलतरा, केशव चंद्रा विधायक जैजैपुर, इंदू बंजारे विधायक पामगढ, राजेश्री महंत डॉ रामसुन्दर दास अध्यक्ष, राज्य गौ सेवा, रामकुमार पटेल अध्यक्ष राज्य शाकम्भरी बोर्ड आयोग, यनिता यशवंत चन्द्रा – अध्यक्ष जिला पंचायत, भगवानदास गढ़ेवाल – अध्यक्ष न.पा.प. जांजगीर नैला, जय थवाईत अध्यक्ष न.पा.प. चांपा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, मंजू सिंह सदस्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल छ.ग, शेषराज हरवंश – सदस्य रोजगार गारंटी परिषद, पुनिता प्रजापति सदस्य, माटीकला बोर्ड, पुष्पा पाटले – सदस्य, बाल संरक्षण आयोग, रमेश पैगवार सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग, श्रीराम पप्पू बघेल सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग, ज्योति किशन कश्यप सदस्य, खाद्य आयोग, विष्णु विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, लौह शिल्प विकास बोर्ड, नारायण खण्डेलिया – सदस्य, जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, व्यास कश्यप – अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी नैला-जांजगीर, गुलाबुद्दीन खान – सदस्य, उर्दू अकादमी, हरप्रसाद साहू – सदस्य, श्रम कल्याण बोर्ड विशिष्ट अतिथि होंगे। 

यह भी पढ़े:-Accident News : माइंस की वाहन ने यात्री बस को मारी जोरदार ठोकर, दो लोगों की हालत गंभीर, मौके से ट्रक चालक फरार…

इस दौरान दोपहर 12 से स्कूली छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति,  शाम 6 बजे  से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, रात्रि 8 बजे से ओडीसी नृत्य कलाकार लकी मोहंती एवं साथी, रात्रि 9 से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत पद्मश्री अनुज शर्मा छालीवुड सुपरस्टार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।