जिले के 8 विकासखंडों के रामायण मंडली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

जशपुरनगर, 24 जनवरी  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप भगवान रामचंद्र के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, रामायण मंडली को प्रोत्साहित करने व स्थानीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस बगीचा विकासखंड में खंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में रामायण मंडलियों ने रामचरित मानस में संकलित विभिन्न अध्यायों का मानस गायन कर राम के आदर्श संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे।

बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायतों से कुल 12 टीम रामायण मंडली में सामिल हुए थें। जिसमें से छिछली र ग्राम पंचायत का चयन जिला स्तर पर किया गया हैं। सभी 8 विकासखंडों से चयनित रामायण मंडलियों का जिला स्तर पर प्रतियोगिता आगामी 2 से 3 फरवरी के बीच में जिला स्तर पर किया जाएगा जिला स्तरीय चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।