विधायक अनिता शर्मा धमतरी में करेंगी ध्वजारोहण

धमतरी। धमतरी ज़िले में 74 वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह ज़िला मुख्यालय स्थित स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित होगा। इसमें विधायक, धरसींवा अनिता शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगी। वे सुबह ठीक नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद 9.02 बजे ध्वज सलामी और राष्ट्रगान तथा 9.05 बजे राज्यगीत होगा। 

ALSO READ :-कलेक्टर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह स्थल का जायजा

मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.35 बजे हर्ष फायर, 9.40 बजे रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन पर उड़ाए जाएंगे।कार्यक्रम स्थल में सुबह 9.45 बजे मार्च पास्ट, 9.50 बजे परेड एवं प्लाटून कमांडर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद परिजनों का सम्मान होगा।सुबह 10 बजे स्कूली विद्यार्थियों का सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाती झांकियों का प्रदर्शन 10.40 बजे किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 11.25 बजे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान और प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।