हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को लेकर बुरी खबर, न्यूजीलैंड से मैच के बाद 

भुवनेश्वर में चल रहे हॉकी वर्ल्डकप के बीच भारत के लिए एक बुरी खबर आ रही है। न्यूजीलैंड से आज हुए अहम मुकाबले में भारत 5-4 से हार गया और इसी के साथ ही वर्ल्डकप से बाहर हो गया। भारत पहले क्वार्टर से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हमलावर था और दूसरे क्वार्टर में कीवी डिफेंस को भेदने में सफल रही। भारत के लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने किया।कुछ ही देर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और शुरुआती पीसी गंवाने वाली टीम ने इस बार सफलता पाई। हरमनप्रीत के शॉट को न्यूजीलैंड ने बचाया लेकिन रिबाउंड पर सुखजीत ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि, क्वार्टर के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड ने एक गोल कर दिया।तीसरे क्वार्टर में भारत 3-1 की बढ़त से आगे था लेकिन शुरुआती मिनटों में आसानी से न्यूजीलैंड की टीम ने धीरे-धीरे मुकाबले में अपनी लय और पकड़ बनानी शुरू की और क्वार्टर के अंत में उसने दूसरा गोल भी दाग दिया।

चौथे क्वार्टर के आखिरी 10 मिनटों में न्यूजीलैंड का अटैक और तेज हो गया और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने लगातार दो बेहतरीन सेव के जरिए भारत को पिछड़ने से बचाया। इस बीच न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया बल्कि न्यूजीलैंड ने ही अटैक किया और बिल्कुल आखिरी सेकेंड में गोल कर ही दिया था। लेकिन पाठक ने फिर बचाव किया और निर्धारित समय 3-3 के स्कोर के साथ खत्म हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने भारत को 5-4 से हरा दिया।