क्वांटम प्रौद्योगिकी में एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है भारत : डॉ. जितेंद्र सिंह

भोपाल ,23 जनवरी  केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भोपाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृत काल की ओर अग्रसर विषय पर आधारित भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ)2022 का उद्घाटन किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत क्वांटम प्रौद्योगिकी में एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है, जो भविष्य के विज्ञान को दुनिया की दबाव वाली समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ परिभाषित करेगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जून 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोले जाने के बाद से  दो वर्षों में लगभग 120 गहन प्रौद्योगिकी (डीप टेक) अंतरिक्ष स्टार्ट-अप्स  भारत में आए हैं । उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष स्टार्टअप्स न केवल अंतरिक्ष में रॉकेट भेज रहे हैं बल्कि ये उपग्रह निर्माण, मलबा प्रबंधन और कई अन्य दैनिक जीवन उपयोगिताओं जैसे क्षेत्रों में भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े :-आरक्षण बिल मामले में राज्यपाल ने कहा-मार्च तक करे इंतजार

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज का विज्ञान हर घर में प्रवेश कर चुका है, क्योंकि यह न केवल भारत की अर्थव्यवस्था अथवा युवाओं से संबंधित है, बल्कि भारत के भविष्य के साथ भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने समावेशी जुड़ाव को भी रेखांकित किया और गर्व के साथ कहा कि महिला वैज्ञानिक गगनयान परियोजना सहित प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी मिशनों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।