चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, ये जादूगरों का काम है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार दिखाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ग्राम माठ रवाना होने से पहले कहा – ‘लोगों को सिद्धियां मिलती हैं। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं। सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए, ये जादूगरों का काम है. ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए, ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यहीं चमत्कार है। इससे जड़ता आती है। धर्म बचाने का ठेका लेने वाले धोखे में हैं।