भारत जोड़ो यात्रा आज 127वां दिन

जम्मू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। राहुल गांधी आज हीरानगर मोड़ से पदयात्रा पर निकले है। कांग्रेस ने बताया कि 24 जनवरी को जम्मू में पत्रकारवार्ता को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे, साथ ही साफ किया गया है यात्रा कश्मीर में पहुंचेगी। यात्रा का अगला हॉल्ट (विश्राम) 26 जनवरी को रहेगा।भारत जोड़ो यात्रा सुबह सात बजकर 15 मिनट पर हीरानगर के परशुराम जी मंदिर के पास से शुरू हुई। यात्रा 45 मिनट में आठ किलोमीटर का सफर तय कर लौंडी मोड़ से सांबा जिले में दाखिल हो गई। इससे पहले जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने हीरानगर मोड़ पर जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री, सांसद गिरधारी लाल डोगरा की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। डोगरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ससुर भी हैं।

ALSO READ:-प्रतिदिन करें यह पाठ, असाध्य रोगों से भी मिलेगी मुक्ति

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर से की। रविवार को शेड्यूल के अनुसार, राहुल गांधी के दिल्ली से लौटने के साथ ही यात्रा में शामिल जत्थे और वाहनों को चड़वाल की तरफ आगे बढ़ा दिया गया। जहां शुक्रवार और शनिवार की रात यात्रियों के रुकने का प्रबंध पहले से ही किया गया था। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा ने तीसरे दिन कठुआ के हीरा नगर से शुरू होकर सांबा जिले में प्रवेश किया। पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 किलोमीटर पैदल चले। हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोडिय़ां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग उनके साथ रहे।