Vedant Samachar

एक्शन में लोक शिक्षण संचालनालय : अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 26 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. इस संबंध में संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को पत्र जारी किया है.

पत्र में तीन माह या उससे अधिक समय से बिना अनुमति के अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची दो दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं. लोक शिक्षण संचालक ने स्पष्ट किया है कि सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों अनिवार्य रूप से भेजनी होगी.

Share This Article