डुमरपाली व अमलोर में मनाया गया गुहा निषादराज जयंती समारोह

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

रायपुर, 21 जनवरी । छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त 19 जनवरी को महासमुंद जिले के डुमरपाली व अमलोर में रामसखा श्री गुहा निषादराज जयंती समारोह एवं मंडई मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री निषाद ने अपने मुख्य आतिथ्य में कहा कि हमें रामसखा श्री गुहा निषादराज जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। भगवान श्री राम ने गुहा निषादराज को उनके आदर्श एवं सेवाभाव के कारण गले लगाया।

निषादराज ने भगवान श्री राम को गंगा पार कराया। हमें शिक्षा पर जोर देना चाहिए। शिक्षित समाज ही प्रदेश व देश में नाम रौशन करता है।समाज की मजबूती को ध्यान में रखते हुए पहली बार कांग्रेस पार्टी के मुखिया भूपेश बघेल ने मछुआ समाज को समझा और संगठन में राजनीतिक भागीदारी दिया।समाज की राजनीति में ज्यादा से ज्यादा मजबूती करने का प्रयास करें।अपनी ताकत को और मजबूत करें। कार्यक्रम में संसदीय सचिव प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, द्वारकाधीश यादव विधायक एवं संसदीय सचिव खलारी विधानसभा विनोद सेवन लाल चन्द्राकर विधायक संसदीय सचिव महासमुंद शरद पारकर प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्रीमती गायत्री कैवत प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहर लाल निषाद प्रदेश महासचिव श्रीमती जानकी निषाद प्रदेश सचिव झुमुकलाल निषाद शहर मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर नरेश निषाद मत्स्य महासंघ सदस्य राजेंद्र कुमार निषाद जिला अध्यक्ष बालोद संतोष निषाद उपाध्यक्ष जिला बालोद सहित विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष पदाधिकारी गण तथा समाज के माता एवं बहाने काफी संख्या में उपस्थित थे।