कीटो उपमा है हेल्दी ब्रेकफास्ट का अच्छा ऑप्शन, यहां जानें इसकी आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • एक फूल गोभी या ब्रोकली
  • दो बारीक कटी हरी मिर्च
  • आधा चम्मच बारीक कटी अदरक
  • एक चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 3-4 करी पत्ते
  • आधा चम्मच राई
  • आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक
  • चाट मसाला

विधि :

  • सबसे पहले गोभी या ब्रोकली को मिक्सर में दरदरा सा पीस लें।
  • अब एक पैन में करी पत्ता और राई डालकर इसे भुन लें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी सभी सब्जियां डालकर अच्छे से पका लें।
  • अब इसमें पिसी हुई गोभी या ब्रोकली डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • बाद में इसमें मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब भुनी हुई मूंगफली और बारीक कटा हरा धनिया भी मिला दें।
  • तैयार है गर्मागर्म कीटो उपमा। इसे चटनी या दही के साथ सर्व करें।