कलेक्टर ने झुमका महोत्सव में शामिल होने जिलेवासियों से की अपील

कोरिया 16 जनवरी I आज से दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का रंगारंग  आगाज़ झुमका बोट क्लब में हो रहा है। 17 और 18 जनवरी को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनमोहक प्रस्तुतियां,विभागीय प्रदर्शनी, काइट फेस्टिवल, पेंटिंग एग्जीबिशन आदि क्रियाकलाप होंगे। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त जिलेवासियों से जिले में आयोजित हो रहे पहले झुमका जल  महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की।

महोत्सव में इन कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां-

दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज 17 जनवरी को महोत्सव के शुभारंभ पर दोपहर 1ः00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा। जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा झुमका आइलैण्ड में काइट फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जीबिशन का अवलोकन किया जाएगा। दोपहर 2ः50 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुश्री आरु साहू द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति, 3रू40 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 5ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार सुनील मानिकपुरी द्वारा तथा 6ः00 बजे ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णाश्री राउत द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

वहीं छतीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा द्वारा शाम  7ः00 बजे तथा बॉलीवुड कलाकार विनोद राठौर की शाम 8ः00 बजे मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। झुमका जल महोत्सव के दूसरे दिन कल 18 जनवरी को दोपहर 1ः00 बजे अतिथियों के स्वागत तथा उद्बोधन के पश्चात दोपहर 2ः00 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, 4ः00 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकार संजय सुरीला द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 5ः30 बजे सूफी कलाकार नासिर निन्दर द्वारा तथा 6ः45 बजे अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम 6ः55 बजे छत्तीसगढ़ी कलाकर सुनील सोनी तथा बॉलीवुड कलाकार सुखबीर सिंह द्वारा महोत्सव में प्रस्तुतियों से समां बंधेगा।