CG NEWS : YHAI ने मदकू द्वीप में एक दिवसीय ट्रेकिंग सह ट्रेनिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

बिलासपुर, 16 जनवरी। मदकू द्वीप में टापू के रूप में प्राकृतिक सौन्दर्य है, अति प्राचीन रमणीय स्थान है, क्योंकि यह शिवनाथ नदी के दो भागों में बंटा हुआ है। इस द्वीप पर प्राचीन शिव मंदिर और कई वास्तु खंड हैं। इस द्वीप पर लगभग 10वीं और 11वीं शताब्दी के दो अति प्राचीन शिव मंदिर स्थित हैं।

READ MORE : बिना सर्जरी के आपके चेहरे की खूबसूरती को निखारेंगे ये आधुनिक ब्यूटी ट्रीटमेंट, जानें क्या सुझाव देते हैं एक्सपर्ट


कार्यक्रम में बिलासपुर सहित विभिन्न इकाई कोरबा, भिलाई, रायपुर, जगदलपुर से लगभग 95 सदस्यों ने भाग लिया। लगभग 9.5 KM का ट्रेक कवर किया गया था। कार्यक्रम में ट्रेकिंग, प्राकृतिक खेती करने की प्रक्रिया, वर्मी-कम्पोस्ट बनाना, स्वादिष्ट नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय और नाश्ता, नौका विहार, मडकू द्वीप में मंदिरों का दौरा, सुआ नृत्य के बाद प्रमाणपत्र वितरण शामिल था।

READ MORE : BIG BREAKING : कोविड-19 टीके के कई दुष्प्रभावों को सरकार ने किया स्वीकार, कही ये बात….


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिलासपुर यूनिट से टीम के सदस्य शैलेश शुक्ला, भास्कर चौरसिया, मंसूर खान, सत्यभामा मैडम, सीडीआर संदीप मुरारका, यश मिश्रा व समीर अहमद शामिल रहे. कार्यक्रम में उपस्थित अन्य राज्य अधिकारियों में संदीप सेठ, के सुब्रमण्यम, सतीश शुक्ला, राहुल गुप्ता, डी बी सुब्बा, शैलेंद्र नामदेव और मनोज मिश्रा शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील विश्नोई ने सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर टीम को बधाई दी।