राजस्व विभाग की महिला कर्मचारी से लूट….

रायपुर ,15 जनवरी । नगर निगम जोन 6 के दफ्तर से लूट की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार राजस्व विभाग की महिला एआरओ से वहीं काम करने प्लेसमेंट कर्मियों ने यह घटना की। इन कर्मचारियों ने खर्च के नाम पर 26 हजार छीन लिया है। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद 2 महिला और 1 पुरुष कर्मचारी ने खर्च के नाम पर पैसा काट कर वापस किया। टिकरापारा थाने में लूट की शिकायत दर्ज हुई है।