सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत… राष्ट्रपति-मुख्यमंत्री ने जताया शोक…

नासिक । महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में नासिक-शिरडी राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिरडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया, मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे  और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।