रायगढ़ नगर निगम उपचुनाव: भाजपा की सरिता राजेंद्र ठाकुर हुई विजयी

रायगढ़ । नगर निगम वार्ड नंबर 27 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर विजयी हुई हैं।रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर ने 865 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया।उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रानी अशोक सोनी को कुल 599 वोट मिले। इस प्रकार जीत का अंतर 266 रहा। यहां सबसे रिमार्केबल बात यह रही कि सरिता राजेंद्र ठाकुर ने अपनी खोई हुई सीट कांग्रेस के पंजे से वापस छीन ली।

ALSO READ :-कोटपा एक्ट के तहत 5 पान ठेलों पर हुई चालानी कार्यवाही

वार्ड 27 के उपचुनाव के अंतिम परिणाम

सरिता राजेंद्र ठाकुर – 865

रानी अशोक सोनी – 599

योगेश्वरी कुर्रे – 182

रोमा राय – 13

प्रेम कुमारी इंनोसेंट – 57

नोटा – 6