Vedant Samachar

भाजपा का प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान: हितानंद अग्रवाल ने अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध परिवारों से की मुलाकात

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 24 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सर्वमंगला मंडल अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध परिवारों से मुलाकात की।

हितानंद अग्रवाल ने विभिन्न वार्डों में जाकर संजय खूंटे, लखन लाल आदिले, पंचराम खूंटे, सुदर्शन सारथी, काशीराम टंडन, रूपराम ज्वाला, सुरित राम और देवनाथ कोसले जैसे प्रबुद्ध परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी परिवारों के मुखियाओं को गमछा पहनाकर सम्मानित किया और 27 अप्रैल को गीतांजलि भवन कोरबा में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह में आने के लिए निमंत्रण पत्र दिया।

इस अवसर पर हितानंद अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को कभी भी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलती है और उनके बनाए संविधान का सम्मान करती है।

अभियान में मनीष मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), दर्शन सिंह चावला (वरिष्ठ भाजपा नेता), बॉबी गभेल (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), विकेश झा, उत्तम यादव (मंडल मंत्री), आरती सिंह (पार्षद वार्ड 64), प्रेम साहू (पार्षद वार्ड 65), बालकृष्ण साहू (शक्ति केंद्र संयोजक) और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article