प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड: मौसम विभाग

रायपुर । प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशवासियों को कल ठंड से थोड़ी राहत तो मिली थी। वहीं आज एक बार फिर मौसम ने लोगों को चौंका दिया।आज सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम बदलने के कारण ठंड भी थोड़ी कम हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई हैं।

ALSO READ :-हमेशा ही कारगर होते हैं तुलसी के उपाय, सुख-समृद्धि के लिए जरूर एक बार आजमाएं

लेकिन मौसम विभाग ने आज भी कई जगह शीतलहर की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान जशपुर में दर्ज किया गया। जशपुर का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।वहीं, राजधानी रायपुर का तापमान 11.5, दुर्ग में 9.2, राजनांदगांव में 9.6, कोरबा में 9.2 डिग्री, रायगढ़ में 10.2, मुंगेली में 9.0, कांकेर में 7.6, दंतेवाड़ा में 8.0, बीजापुर में 8.9 डिग्री, बस्तर में 8.8, बिलासपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।