Weather Alert : दिल्ली में न्यूनतम तामपान 1.9 डिग्री, घने कोहरे का अलर्ट, देखिए यूपी-बंगाल की तस्वीरें

उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में सर्दी का सितम जारी है। ताजा खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ रही है। रविवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों की तुलना में कम रहा। दिल्ली के मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि मध्य दिल्ली के रिज मौसम केंद्र के मुताबिक, भीषण शीतलहर के कारण पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। लोधी रोड और आयानगर के मौसम स्टेशनों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 2 डिग्री सेल्सियस और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 8 राज्यों में शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ताजा रिपोर्ट में घने कोहरे, ठंड और शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी भी

स्कायमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है।

मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रह सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।

दिल्ली में कोहरे की तस्वीरें

Image
Image
Image

Image

पश्चिम बंगाल में भी घने कोहरे की चादर

Image
Image

Image
Image

यूपी के लखनऊ में भी दृश्यता पर असर

Image
Image
Image
Image