आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप : मंत्री फौजा सिंह के इस्तीफे के बाद फेरबदल, नए मंत्रियों ने ली शपथ

चंढ़ीगढ़ ,07 जनवरी । पंजाब सरकार के फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफा के बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। 

चेतन सिंह जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग और हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस लिया गया है। मान सरकार ने फौजा सिंह सरारी जिनके पास पहले फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर मंत्रालय था, को चेतन सिंह जोड़ामाजरा को दिया है। 6 महीने में ही उनसे यह विभाग वापस ले लिया गया है। वहीं, मंत्री हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस लेकर सीएम मान के पास रहेगा।

फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर मंत्री फौजा सिंह सरारी ने शनिवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सरारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने की वजह उन्होंने निजी कारण बताए थे। फौजा सिंह ने इस्तीफे के साथ ही कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे।

सरारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

इस्तीफा देने वाले फौजा सिंह सरारी पर 3 महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उनकी पीए से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पैसों को लेकर सेटिंग करने की बात करते सुनते गए। इसे लेकर पार्टी स्तर पर उनसे जवाब मांगा गया था।