Weather Alert : सरगुजा संभाग में ठंड ने मचाई तबाही, अंबिकापुर में जमी बर्फ की चादर

अंबिकापुर, 07 जनवरी   छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी है। राज्य के कइ इलाकों में बदन पिघला देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। अधेड़ उम्र के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। राज्य के कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिए गए है।

READ MORE : CG BREAKING : सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में होगी इतनी बढ़ोतरी, CM ने वित्त विभाग को दिए ये निर्देश

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर इलाके में ठंड कहर बनकर बरस रहा है। बादल छटने के बाद भी ठंडने थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि अंबिकापुर में ठंड की वजह से बर्फ की चादर जम गई है। ठंड ने सालो पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। सरगुजा संभाग के कई जिलों के स्कूल ज्यादातर अभी बंद है।