भारत जोड़ो यात्रा: एलम गांव से राहुल गांधी ने शुरू की आज की पदयात्रा

यूपी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलम गांव से आज की पदयात्रा शुरू की. वही कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज BharatJodoYatra के तहत एक दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे एवं वहां यात्रा से संबंधित जनसभा को संबोधित करेंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश से भय और नफ़रत को मिटाकर, देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रही है।