Vedant Samachar

ग्राम पंचायत टुरटुरा में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Vedant samachar
1 Min Read

विकास चौहान,लैलूंगा 23 अप्रैल (वेदांत समाचार)। प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत टुरटुरा में मंगलवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 50 वर्षीय कार्तिकेश्वर नागेसिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक आवाज सुनाई दी। मृतक की पत्नी भुलोबाई जब कमरे से बाहर आई तो उन्होंने कार्तिकेश्वर को घर के आंगन के परछी के बांस के बल्ली से लटका पाया। तत्काल परिजनों और आस-पास के लोगों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के चार बेटे और एक बेटी हैं।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article