मंत्री अकबर मिलकर राडा ने दी फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटोएक्सपो की जानकारी

रायपुर ,03 जनवरी । रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात करते हुये नव वर्ष की बधाई दी साथ। वहीं 24 से 27 मार्च तक साइंस कालेज ग्राउण्ड में होने वाले ऑटोएक्सपो की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री अकबर को बताया कि इस एक्सपो में शहर के सभी ऑटोमोबाइल डिलर्स जिसमें दो पहिया, चार पहिया, कमर्शियल एवं टेक्टर डीलर्स भाग लेते है। ऑटोमोबाईल व्यवसाय से सम्बन्ध रखने वाले जैसे फायनेंसर, इन्सोरेन्स, ओईल एवं विभिन्न श्रेणियों के 200 से जयादा स्टाल लगते है। इस एक्सपों में नवीन वाहनों की प्रदर्शित कर लोगों को नीत नई तकनीक से अवगत कराया जाता है साथ ही नये वाहनों को प्रदर्शित किया जाता है। इस चार दिनों के एक्सपो मे लगभग 2.5 लाख से 3 लाख लोग इस ऑटोएक्सपों का अवलोकन करते है | दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो के बाद जो कि सम्पूर्ण भारत का किसी भी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक बड़ा ऑटोएक्सपों है, जो की एक भव्य रूप ले चुका है।



रायपुर आटोमोबाईल डिलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष विवेक गर्ग एवं प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री अकबर को बताया की ऑटोएक्सपो 2023 जो कि चार दिनों का है इस ऑटो एक्सपों के ब्रोशर का विमोचन मुख्यमंत्री बघेल ने किया है एवं मंत्री अकबर को ऑटो एक्सपो 2023 का ब्रोशर देते हुये आयोजन में सम्मलित होने का निवेदन किया। राडा अध्यक्ष ने सरकार द्वारा जो कार्य व् नीतिया बनाई गई है उससे ग्राहकों व् ऑटोमोबाइल व्यवसाईयों को लाभ मिला है उसके मंत्री अकबर का  आभार व्यक्त किया और सरकार व् परिवहन विभाग के साथ परस्पर सहयोग करके हुये अपना योगदान देने की बात कही। इस दौरान राडा के अध्यक्ष विवेक गर्ग, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी के साथ राडा के सचिव कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं जयेश पिथालिया  उपस्थित थे।