JANJGIR NEWS : 60 किलो वजनी कछुआ देखकर हैरत में पड़े लोग

जांजगीर, 03 जनवरी । जिले में एक बड़े आकार का कछुआ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कचुएं का वजन करीब 60 किलो बताया जा रहा है। लोकल गोताखोरों की मदद से कछुएं को बैराज में छोड़ दिया गया है।

READ MORE : मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा, श्रमिक कल्याण योजनाओं में मुख्यमंत्री ने बढ़ाई सुविधाएं

ये पूरा मामला जांजगीर के बिर्रा बसंतपुर बैराज का है। दरअसल आज मंगलवार की सुबह कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बसंतपुर बैराज आये थे। यहां पर उनकी जाल में कछुआ फंस गया। मछुआरों ने जाल को बाहर निकाला तो 60 किलो वजनी कछुआ देखकर सभी हैरान रह गये।

READ MORE : CG NEWS : 3 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

इधर जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो मौके पर कछुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोकल गोताखोरों की मदद से कछुआ को बैराज में वापस छोड़ा गया।