CG NEWS : 3 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

● प्रधान आरक्षक जागेश्वर ध्रुव, राजेंद्र पाटिल एवं बिसौहाराम साहू पदोन्नत होकर बने सहायक उपनिरीक्षक

● कंधे पर स्टार लगाकर एवं कैप पहनाकर सहायक उप निरीक्षक बनने की दी गई बधाइयां

बलौदाबाजार-भाटापारा, 03 जनवरी । पुलिस कार्यालय में आज मंगलवार को 03 प्रधान आरक्षकों के सहायक उपनिरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान आरक्षक जागेश्वर ध्रुव, राजेंद्र पाटिल एवं बिसौहाराम साहू सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं उपस्थित इनके परिजनों द्वारा तीनों प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एक स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण की गई।