BIG BREAKING : ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूट, पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाश

उत्तर प्रदेश . शहर में 3 नवंबर को दिनदहाड़े इन दोनों बदमाशों ने सर्राफा की दुकान में घुसकर लूट की थी। इस दौरान बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को गोली मार दी थी। हालांकि, अब उनकी हालत ठीक है। गोली मारने के बाद बदमाश 11 लाख रुपए की ज्वैलरी और कैश लूटकर ले गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हुई थी। इसमें दोनों बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। इसी के जरिए बदमाशों की पहचान शुरू की गई थी।

READ MORE : Strong Relationship : रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए इन बातों को रखें ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

ADG मेरठ राजीव सभरवाल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लगातार अपराधियों पर चाबुक चलाया जा रहा है। बुलंदशहर SSP की टीम ने दो इनामी अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। दरअसल, सर्राफा व्यापारी से लूट के दौरान गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे दो बदमाशों के साथ बीती रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। वहीं खबरों की मानें तो दो सिपाहियों को भी गोली लगी है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक तौर पर सूचना नहीं दी गई है।

READ MORE : SER Railway Recruitment : 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे ने खोला रोजगार का पिटारा, 1785 पदों पर भर्ती के लिए करना होगा ये काम, जानिए A2Z डिटेल?

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूट करने वाले दो लुटेरों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया गया है। यूपी पुलिस ने शहर को हिला देने वाली इस वारदात के दो वांटेड बदमाशों के साथ अलग-अलग जगह एनकाउंटर किया। पहली मुठभेड़ में सर्राफा से लूट में वांछित 50 हज़ार का इनामी बदमाश आशीष ढेर कर दिया गया। घटना में वांटेड अपराधी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अब्दुल पहासू में मारा गया। बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए।