फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी... - vedantsamachar.in

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी…

रायपुर,20 जून (वेदांत समाचर)। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख से अधिक रूपए पार कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर मोवा निवासी आशीष वर्मा 35 हिंदूजा फायनेंस कंपनी आजाद चौक का कर्मचारी है। उसे 6 जून को दोपहर 12.30 बजे अज्ञात नंबर 5733271342 से आरटीओ का ई चालान भेजा।

यह चालान एपीके फाइल के रूप में भेजा।इसे आशीष ने क्लिक कर ओपन किया। और पर भर में उसके एक्सिस बैंक के एकाउंट से 2,63673 रूपए ट्रांसफर हो ग‌ए। कल इसकी भनक लगने पर आशीष ने कल रात आजाद चौक थाने में धारा 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।