विनोद चंद्राकर के चार साल पूरे होने पर भजन व संबंलपुरी कार्यक्रम आयोजित

महासमुंद,18 दिसम्बर  संसदीय सचिव व विधायक  के चार साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर विनोद चंद्राकर फैंस क्लब ने आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम ने समां बांध दिया। वहीं संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देररात तक संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सहित लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

17 दिसम्बर को शहर के हाईस्कूल मैदान में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनाल चंद्राकर के चार साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर व संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। जय हो, जय हो छत्तीसगढ़ मैया गीत से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बाद इसके संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के चार सालों में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि आज छग में कांग्रेस की सरकार बने चार साल हो गए। इन चार सालों में क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया है। 

क्षेत्र के विकास में हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल ने कोई कमी नहीं की बल्कि हर मांगों को गंभीरता से लिया और इसके लिए स्वीकृति दिलाई। भूपेश सरकार ने आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ ही जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। डेढ़ सौ सीट के साथ कॉलेज में अध्यापन शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज महासमुंद के लिए बड़ी उपलब्धि  है। बहुप्रतिक्षित महासमुंद-तुमगांव ओवर ब्रिज की सौगात मिलने से आवाजाही में जनता को सहुलियत मिल रही है। चार साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा व सिंचाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में बेहतर प्रयास किया गया है। महासमुंद विधानसभा में चार साल के कार्यकाल में करीब 13 सौ करोड़ रूपए के विकास कार्य कराए गए हैं। 

कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग व कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग,  जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, कांग्रेस के जिला महामंत्री संजय शर्मा, चमन चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, विनोद चंद्राकर फैंस क्लब के बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर, सूरज नायक, बबलू महानंद, अजय थवाईत, रिंकू चंद्राकर, राजू चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, जब्बर चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, ब्रजेन हीरा बंजारे, दिलीप जैन, गिरजाशंकर चंद्राकर, डमररूधर मांझी, मेहूल सूचक, किशन देवांगन, सचिन गायकवाड़, गौतम सिन्हा, लीलू साहू, चुड़ामणी चंद्राकर, सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र महंती ने किया। कार्यक्रम के दौरान भजन गायिका शहनाज अख्तर के पांव पैजनिया व भगवा रंग चढ़ा.. गीत पर दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। वहीं संबलपुरी सुपरस्टार रूकू सोना ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का लुत्फ उठाने दर्शक देररात तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

गजमाला से किया संसदीय सचिव का स्वागत

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के चार साल पूरा होने पर विनोद चंद्राकर फैंस क्लब ने उनका गजमाला के साथ स्वागत किया। इस दौरान चार साल के सफल कार्यकाल के लिए केक भी काटा गया।