वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर मे शांति विधान संपन्न

रायपुर ,18 दिसम्बर  रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित लाल पत्थरो निर्मित वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर मे विगत दिनों बेदी प्रतिष्ठा महामाहोत्सव का आयोजन हुआ था। इसी आयोजन की अगली कड़ी में आज, 18 दिसंबर को मंदिर में शांति विधान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या मे जैन श्रद्धालु शामिल हुए।

मंदिर के अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया की सुबह 7 बजे अभिषेक शांतिधारा के बाद विधान शुरू हुआ। राजेश रज्जन जैन के भक्ति गीतों सें सभी मंत्रमुग्ध हुए। महिलाओ ने नृत्य भी किया। विधान के अंत मे शान्तिनाथ भगवान् की आरती की गई। मंदिर समिति द्वारा उपस्थित समाज के नागरिकों के लिए वात्सल्य भोजन का भी आयोजन किया गया था। सभी आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए।

विदित हो की लाल पत्थरो यह मंदिर 2 वर्षो मे राजस्थान के कारीगरों द्वारा निर्मित किया गया है यहाँ मुलनायक वासुपूज्य भगवान की 2 टन वजनी प्रतिमा तथा 400 किलो वजनी अष्ट धातु सें निर्मित 2 प्रतिमा विराजमान है।