सुराजी गांव से नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी आज उच्च स्तर पर पहुंच गया है : कलेक्टर

कवर्धा ,17 दिसम्बर  पूरे राज्य में 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इसी प्ररिपेक्ष्य में जिले के मानिकचौरी के गौठान में आयोजित गौरव दिवस आयोजन में कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चन्द्रवंशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, होरी साहू साहू शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पूरे राज्य सहित कबीरधाम जिले के सभी गौठानों में छत्तीसगढ गौरव दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला के सभी गौठानों में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता के नाम संदेश दिया। कबीरधाम जिले के ग्राम मानिकपुरी गौठान में आयोजित छत्तीसगढ गौरव दिवस कार्यक्रम में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य, जनप्रतिनिधि, किसान, मजदूर, ग्रामीण, स्व-सहायता समूह की दीदी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत अब पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकल्पनीय-असोचनीय काम भी सरकार में गोबर खरीद कर पूरा किया है। सरकार की योजनओं से आमलोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। बघेल ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और खुशहाली के अपने पुरखों की सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो आदि सभी वर्गो-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। राज्य का सर्वागीण विकास करने के लिए सरकार प्रतिबंद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के योजनाएं संचालित की गई है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी आज उच्च स्तर पर पहुंच गया है। कृषि के क्षेत्र में न केवल आदान सामग्री दी जा रही है बल्कि राजीव गांधी कृषि योजना को व्यापक रूप दिया गया है। पहले सिर्फ धान में इसका लाभ दिया जाता था लेकिन अब कोदो, कुटकी, मक्का, रागी में भी इसका लाभ मिल रहा हैं। सभी किसान इसमें समृद्धि हुए हैं। गोठान योजना के माध्यम से किसान अब पारंपरिक रूप से उत्पादन कर रहे वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर रहे है। गोठान के  माध्यम से गांव के बड़े क्षेत्र का संरक्षण हुआ है, जहां चरवाहे मवेशियों को लेकर आते हैं। कवर्धा में दो शुगर फैक्ट्री है जिसका लाभ गन्ना किसानों को हुआ है। इसके साथ ही इथेनॉल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। कबीरधाम जिला में धान के अलावा अन्य फसल भी बड़े मात्रा में उत्पादन किया जाता है। कबीरधाम जिला 3 राज्यों से घिरा हुआ है। जहाँ लंबी वायरस का प्रकोप था लेकिन यहां के गौठान में अच्छे कार्य होने के कारण इस वायरस का प्रकोप नहीं रहा। मनरेगा के तहत भी अच्छे कार्य हुए हैं।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले में कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत कुपोषण की दर में कमी आई है। आदिवासियों के विकास के लिए लगभग 10,000 से अधिक पट्टे का वितरण किया गया है इसके साथ इसका जमीन का समतलीकरण का कार्य किया गया है और सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री हाट बाजार और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से घर पहुंच कर लोगों का उपचार किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लिए बोड़ला क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोग शासन की योजनाओं को जाने और उसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि हर गौठान में सभी योजनाओं की जानकारी अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध करानी चाहिए। शासन द्वारा सभी वर्गों के लोगों का राशन कार्ड बनाया गया है। जिले में धान खरीदी में लगातार चल रही है। धान खरीदी में आने वाली समस्याओं को दूर कर सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी को आगे बढ़ना चाहिए। इसके लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गांव की स्तर को सुदृण बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

महेश चंद्रवंशी ने कहा कि शासन का मुख्य आज के उद्देश्य छत्तीसगढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है इसी कड़ी में कारखानों का निर्माण किया गया है गौ माता के लिए चारा पानी की व्यवस्था किया जा रहा है.  वर्मी कंपोस्ट उत्पादन भी किया जा रहा है जिससे महिला स्व सहायता समूह को लाभ मिल रहा है। इससे आमदनी हो रही है। ग्रामीण स्तर पर संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ी ओलंपिक किया जा रहा है। जिसमें राजीव मितान क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। शासन के आने के बाद किसानों का कर्जा माफ किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को लाभ मिल रहा है राशि उनके खातों में सीधे डाले जा रहे हैं।