RAIPUR : प्रदेश में फिर सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन…

रायपुर,17दिसम्बर। प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है  । प्रदेश में आज  मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 

अगले 2 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तापमान में गिरावट 18 दिसंबर से प्रारंभ होने की संभावना है।