कौन बनेगा हिमाचल का सीएम? शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक के बाद होगा ऐलान…

शिमला ,10 दिसम्बर  हिमाचल विधासभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब कांग्रेस खेमे में मुख्यमंत्री चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस शनिवार शाम तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। इसे लेकर शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद नाम की घोषणा हो सकती है।

बता दें कि  कांग्रेस आलाकमान ही सीएम को लेकर आखिरी फैसला लेने वाला है। इस बीच प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आलाकमान को 5 नामों की सूची भेज दी है।

वहीं शिलाई से छठी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हर्षवर्धन चौहान का नाम अब सीएम की रेस में टाप पर आता दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चौहान का प्रोफाइल मंगाया है। जो 5 नाम भेजे गए हैं, उसमें तीसरे स्थान पर हर्ष वर्धन चौहान का नाम है। हर्षवर्धन चौहान के पिता स्वर्गीय ठाकुर गुमान सिंह सात बार विधायक रहे हैं जो डॉक्टर वाईएस परमार की सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं।