जिला पुलिस मुंगेली का वार्षिक चांदमारी वर्ष 2022 जिला बिलासपुर स्थित कोटा फायरिंग रेंज में हुआ सम्पन्न


◾ पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह समेत समस्त राजपत्रित अधिकारी चांदमारी में हुए सम्मिलित।
◾ जिले के कुल 443 अधिकारी/कर्मचारियों ने लिया चांदमारी में भाग।

मुंगेली,08दिसम्बर | जिला पुलिस मुंगेली का वार्षिक चांदमारी वर्ष 2022 दिनांक 14.11.2022 से 18.11.2022 एवं 06.12.2022 से 07.12.2022 के बीच जिला बिलासपुर के कोटा फायरिंग रेंज में रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रीस्त नरगिस तिग्गा, अर्मोरर श्रीनिवास राव के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें जिले के 95 प्रतिशत अधिकारी/कर्मचारि चांदमारी में उपस्थित हुऐ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली एस.आर.धृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक अजाक नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक एम.एम. मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह सहित समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा वार्षिक चांदमारी में फायरिंग की गई। चांद मारी के दौरान ए के 47, एस एल आर, इंसास, तथा पिस्टल से फायरिंग करायी गयी।चांदमारी में जिले के अधिकारी/कर्मचारियों के फायरिंग का परीक्षण कराया गया, जिसमें आरक्षक 71 बालकृष्ण मरकाम, आरखक 216 भंवर सिंह नेताम, आरक्षक 157 राम कुमार यादव एवं आरक्षक 132 नागेश साहू के द्वारा बेस्ट फायरर के रूप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया गया।