Google Search 2022 : साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये नौकरी, यूथ के बीच है ये काफी पॉप्युलर

Google Search 2022: आज गूगल के बिना लाइफ को इमैजिन करना मुश्किल है। सुबह से लेकर रात तक हम न जानें कितनी ही चीजें सर्च करते हैं। इसी सर्च के आधार पर Google ने हर साल लिस्ट जारी जारी करता है। वर्ष 2022 की सूची भी सामने आ गई है। इसके मुताबिक, What is सेक्शन में सबसे ज्यादा अग्निपथ स्कीम के बारे में खोजा गया है। इसके बाद, दूसरे नंबर पर NATO तीसरे नंबर पर NFT और चौथे नंबर पर PFI है। वहीं, पांचवे पर what is the Square root of 4 और छठवें नंबर पर सेरोगेसी, सातवें नंबर पर सोलर eclipse को रखा गया है। इसके अलावा, आठवें नंबर पर आर्टिकल 370 रहा है। वहीं इसी कैंटेगिरी में दो अन्य स्कीम को रखा गया है।

इन शख्सियतों को किया सबसे ज्यादा सूची 

इसके अलावा, सबसे ज्यादा खोजी गई व्यक्तित्वों की सूची की बात करें तो इसमें भाजपा नेता नूपुर शर्मा टॉप पर थीं। इनके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। तीसरे नंबर पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक थे। वहीं चौथे नंबर पर ललित मोदी और पांचवे नंबर पर सुष्मिता सेन थीं। इसके अलावा, 6वें नंबर पर अंजलि अरोड़ा, 7वींअब्दु रोज़िक रहा है। इसके अलावा, आठवें एकनाथ शिंदे, 9वें पर प्रवीण तांबे और 10वें नंबर पर Amber Heard रहें।

क्या है अग्निपथ स्कीम

अग्निपथ योजना या अग्निपथ योजना 14 जून, 2022 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। अग्निपथ योजना के पीछे का उद्देश्य भारत के युवाओं को सशस्त्र बलों में भाग लेने और भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इसके तहत, इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां 4 साल के लिए होंगी। चार साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य 25 फीसदी अग्निवीरों को जो सेलेक्ट किए जाएंगे, उन्हें स्थायी नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इस योजना का काफी विरोध किया गया था।