Himachal Chunav Result 2022 LIVE Counting: हिमाचल में फिर पलटा पांसा, कांग्रेस 37 और भाजपा 28 सीटों पर आगे

LIVE Himachal Vidhan Sabha Election 2022 Result: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती जारी है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से किसी भी दल ने लगातार दो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं।

यदि भाजपा इस राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो यह भी एक रिकार्ड होगा। हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो चुकी है। प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था।