Gujarat Himachal Election Results 2022 LIVE: रुझानों में गुजरात में BJP ने पार किया 150 का आंकड़ा, हिमाचल में कांग्रेस ने पलटी बाजी

Gujarat Himachal Pradesh Election Results : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के साथ छह विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। हिमाचल प्रदेश में 68,गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं।

Himachal Chunav Result: हिमचाल में कांग्रेस ने पलटी बाजी, 37 सीटों पर बनाई बढ़त

हिमचाल प्रदेश में रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी 28, कांग्रेस 37 और निर्दलीय प्रत्याशी तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।