GYROSCOPIC CAMERA : कैमरे में कैद हुई 1674 KM प्रतिघंटा की स्पीड से घूम रही हमारी धरती, कभी देखा है इसे घूमते हुए? देखिए हैरान कर देने वाला Video…

GYROSCOPIC CAMERA : धरती हर 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है. चक्कर लगाने की गति 1674 किलोमीटर प्रतिघंटा है. आप इस पर खड़े हैं. सो रहे हैं. चल-फिर रहे हैं. लेकिन इस गति पर उड़ने वाले प्लेन पर खड़े हो पाएंगे. आपको यह घुमाव पता भी नहीं चलता. लेकिन यह वीडियो देखकर आपको इसकी गति अंदाजा जरूर लग जाएगा.

धरती यानी पृथ्वी हर 23 घंटे, 56 मिनट और 4 सेकेंड अपना एक चक्कर पूरा करती है. जिसमें से आधा दिन होता है और लगभग आधी रात. इसके घूमने की गति 1674 किलोमीट प्रतिघंटा है. इतनी तेज गति में फाइटर जेट उड़ते हैं. आप उसके ऊपर खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकते. लेकिन पृथ्वी पर खड़े हैं. आपको यह गति पता भी नहीं चल रहा है। इस गति और घुमाव को दिखाने के लिए वैज्ञानिक या तो अंतरिक्ष स्टेशन से वीडियो बनाते हैं. या फिर किसी सैटेलाइट से लेकिन कभी किसी ने जमीन पर खड़े रहकर धरती को घूमते हुए देखा है. यहां जो वीडियो दिखाया गया है, उसमें आपको इस गति और घुमाव का सटीक अंदाजा हो जाएगा. सिर्फ इतना नहीं सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाने की गति भी बहुत ज्यादा है. पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ अपना एक चक्कर 1.07 लाख किलोमीटर की गति से चक्कर लगाती है.

एरिक ब्रूमेल का टाइमलैप्स वीडियो सैन फ्रांसिस्को के फोटोग्राफर एरिक ब्रूमेल ने ये टाइमलैप्स वीडियो बनाया है। जिसमें सितारों के धुंधले बैंड से भरी रात में आकाश की तस्वीरें दिखाई गई हैं। ये क्लिप मिल्की वे सितारों से भरा आकाश के स्पष्ट तस्वीर दिखाता है। दरअसल, ये ब्रुमेल टाइम-लैप्स बनाता है। जिसमें स्पेस को स्थिर रखा जाता औ पृथ्वी धीरे-धीरे घूमती हुई दिखती है।