कांकेर : भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने संबलपुर में किया चुनाव प्रचार


कांकेर, 29 नवंबर। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना को संबलपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। पूर्व विधायक बाफना ने सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के लिए संबलपुर में बूथ प्रबंधकों की बैठक लेकर भाजपा के पक्ष में बनी लहर को मतों में परिवर्तित करने की जिम्मेदारी बूथ कार्यकर्ताओं को दी।

इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक मतदान से ही भाजपा उम्मीदवार को लाभ होगा। इसलिए मतदाताओं को केन्द्र तक पहुंचाने और उनको भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए समझाने की आवश्यकता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2018 विधानसभा चुनाव में झूठे वादों की वजह से जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। जनता बीते 04 वर्षों में उनकी कारगुजारियां समझ गई है। जनता का उनसे मोहभंग हो गया है और निश्चित रूप से उपचुनाव में कांग्रेस को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सभी से एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ भाजपा की विजय के लिए जुट जाने का आह्वान किया है। इस दौरान सुरेश बरडिया, शुभम बरडिया, नरपत बोथरा, अशोक बरडिया, पवन बोथरा, हरीश संचेती, महावीर संचेती, सागर शर्मा, सुनील यादव, पप्पू संचेती, रोहित गुप्ता, पवन बोथरा, रवि ठाकुर, अनीश मिश्रा मौजूद रहे।