महासमुंद में 65 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद,24 नवंबर। महासमुंद पुलिस ने 13 लाख रुपये मूल्य की 65 किलोग्राम जप्त किया है और गांजा की तस्करी ओडिशा से महाराष्ट्र करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी महाराष्ट्र निवासी मोहम्मद राजिक मंसूरी पिंजारी है। पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका में चेकिंग के दौरान आरोपी के मालवाहक को रोककर तलाशी ली और मालवाहक के अंदर 13 बोरियों में गांजा रखा मिला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ये गांजा उड़िसा से लिया और महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहा है। पुलिस ने गांजा की खेप और घटना में इस्तेमाल मालवाहक को जब्त किया और आरोपी आरोपी को गिरफ्तार किया है।