RAIPUR : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में चल रही शीतलहर, इस जिले में ठंड से बेहाल हुए लोग

रायपुर,22नवम्बर। राजधानी रायपुर में ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में ठंड सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर से आ रही शुष्क हवा से राजधानी में ठंड बढ़ने लगी है। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है। 

फिलहाल दिन का तापमान भी 29 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हालांकि ये सामान्य के आस-पास है। रात का तापमान गिरने के कारण अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। हवा में नमी भी खत्म हो गई है। बिलासपुर और पेंड्रारोड में रात का पारा 12 और 10 डिग्री तक है।दोनों जगह पर पारा सामान्य से 4 डिग्री तक कम है। इसलिए वहां ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रायपुर में पारा 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।