हेरिटेज फेस्टिवल में भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम रवाना

खरसिया। त्रिपुरा राज्य की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर त्रिपुरा सरकार के सांस्कृतिक विभाग के द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ हेरिटेज फेस्ट 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी राज्यों के साथ भारत के पड़ोसी देशों के युवा भी सम्मिलित हो रहे हैं।

वहीं समारोह में हिस्सा लेने के लिए खरसिया से चूड़ामणि यादव एवं भूपेंद्र महंत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की टीम त्रिपुरा के लिए रवाना हुई है। कार्यक्रम में भारत और अन्य देशों की संस्कृति, सभ्यता और अंतर्राष्ट्रीय एकता का समागम होगा। यह कार्यक्रम अगरतला मे आयोजित हो रहा है। टीम में छत्तीसगढ़ के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगाव से  मनीष टांडेकर, विनोद टेम्बुकर, अभिषेक भट्टाचार्य, ललित साहू, नोबेल साहू, मुस्कान गायकवार्ड, टिकेश्वरी देवांगन, शालिनी देवांगन, दिव्या, भूमिका भारती, धमतरी से वेदमला साहू, वासुदेव साहू, कांकेर से शत्रुघन यादव, दीपिका यादव और डॉ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर से  प्रखर दुबे एवं सरगुजा से विकास प्रजापति हैं।