Children’s Day 2022 : शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया बेटे वियान और बेटी समीशा का मस्ती भरा वीडियो

Children’s Day 2022: देश भर में आज 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे (Children Day 2022) मनाया जा रहा है। ऐसे में फिल्मी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर इस खास मौके पर अपने बचपन की तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर रहा है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो  साझा किया है, जिसमे उन्होंने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा की मस्ती दिखाई है।

शिल्पा शेट्टी ने साझा किया बच्चों का वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके दोनों बच्चे यानी वियान राज कुंद्रा और समीशा राज कुंद्रा घर में धमाल-चौकड़ी करते नजर आ रहे हैं। समीशा अपने भाई के साथ मस्ती करती है फिर उसी पर चढ़ जाती है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो शेयर कर लिखा- ये मुस्कान मेरा रोज का मोटिवेशन हैं। मेरे जीवन में सबसे प्यारे स्ट्रेस बस्टर और एनर्जी-इन्फ्यूजर होने के लिए इन दोनों को धन्यवाद नहीं दे सकती, यह हमें रिमाइंड करवाते हैं कि हम सभी को अपने अंदर के बच्चे को जीवित रखने और हर कीमत पर उसकी रक्षा करने की जरूरत हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमे वह अपनी मां के साथ भगवान शिव की नगरी काशी पहुंची थी। उन्होंने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने गंगा नदी के तट पर की जाने वाली प्रसिद्ध गंगा आरती में भी भाग लिया था।