New Record Mumbai Airport : एक ही दिन में 61 किलो सोना बरामद, वित्त मंत्री ने की तारीफ

New Record Mumbai Airport : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कस्टम विभाग ने रविवार को दो अलग-अलग मामलों में कुल 61 किलो सोना बरामद किया गया। बाजार में इनकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये एक ही दिन में होनेवाली सोने की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पहले ऑपरेशन में तंजानिया से लौटने वाले कुछ भारतीयों के पास से 1-1 किलो की सोने की ईंटें बरामद हुईं। उसने अपने शरीर पर एक बेल्ट बांध रखी थी और उसमें कई पॉकेट लगी थीं। इसी में 53 किलो सोने की ईंटें छिपाकर रखी थीं। देखिये वीडियो –

अधिकारियों ने यूएई की बनी 53 किलो सोने की ईंटें बरामद की। यह बेल्ट दोहा में एक सूडानी नागरिक ने उसे दी थी। एयरपोर्ट पर ट्रांजिट के समय चुपके से उसे यह बेल्ट दे दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस सोने की कीमत 28 करोड़ रुपये के लगभग बताई गई है। मुंबई के कस्टम अधिकारियों की सजगता और सक्रियता को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टीम की तारीफ की है।

इसी तरह दूसरे ऑपरेशन में दुबई से आने वाले तीन लोगों के पास से 8 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 3.88 करोड़ रुपये बरामद किया गया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। वे वैक्स के रूप में सोना लाए थे। इस सोने के कमर के पास छिपाया गया था। इन तीनों को भी गिरफ्तार करके हिरासत में भेज दिया गया है।