युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का जगह-जगह हुआ स्वागत

खरसिया। खरसिया विधानसभा के एक दिवसीय दौरे में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत प्रथम आगमन हुआ। जिसमें विधानसभा के 6 मंडलों में गर्मजोशी के साथ युवाओं ने स्वागत किया। प्रथम सूपा मंडल से होते हुए पश्चिम मंडल के तारापुर में स्वागत के बाद चपले मंडल के चपले में सामुदायिक भवन में सभी कार्यकर्ता ने आत्मीय स्वागत किया। उसके उपरांत ज़ोबी मंडल के पामगढ़ पहुंचे, जहां बाजे-गाजे के साथ गांव में हर घर के दरवाजे में स्वागत हुआ। उसके बाद खरसिया के रायगढ़ चौक से नगर मंडल एवं महका मंडल द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर भर का भ्रमण करवाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने रायगढ़ चौक में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं स्टेशन चौक स्थित लखीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तब पश्चात कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनको आगामी चुनाव के मद्देनजर संबोधित किया।