हसौद के पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री

जांजगीर-चाम्पा 12 नवम्बर I मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जांजगीर आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के पैडे़ से मुख्यमंत्री को तौला गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर नैला भगवानदास गढ़वाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू, चोलेश्वर चंद्राकर, राघवेंद्र कुमार सिंह, रवि पाण्डेय एवं प्रिंस शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।