Raipur Crime : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,11 नवंबर। प्रार्थी फूलचंद नाहटा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनुपम नगर क्यू 01 खम्हारडीह में रहता है। दिनांक 10.11.2022 को प्रार्थी अपने एक्टिवा वाहन को अपने घर के बाहर खड़ी कर किसी काम से घर के अंदर चले गया था, कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो उसकी एक्टिवा वाहन खड़े किये स्थाना पर नही थी, आस-पास पता तलाश किया किन्तु प्रार्थी की दोपहिया वाहन नही मिली। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 334/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

READ ALSO : CG CRIME : फायर ब्रिगेड के कर्मचारी को मिर्ची पावडर झोंक कर, चाकू मारकर मोबाईल एवं पर्स लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में व थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया साथी ही घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त खम्हारडीह निवासी भोदबो ताण्डी को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ करने पर भोदबो ताण्डी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी भोदबो ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग एक्टिवा वाहन कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – भोदबो ताण्डी पिता बिट्ठल ताण्डी उम्र 24 साल निवासी पार्वती नगर शिव मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर।