दंतेवाड़ा : चिंतालंका देवगुड़ी जीर्णोंद्धार का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 10 नवंबर। जिले के ग्राम चिंतालंका में देवगुड़ी का जीर्णोंद्धार किया गया था, जिसके निरीक्षण के लिए गुरुवार सुबह ग्राम चिंतालंका पहुंचे बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंत्री श्री लखमा के द्वारा देवगुड़ी के निरीक्षण करते हुए सक्षम अधिकारियों से देवगुड़ी की व्यवस्था की जानकारी ली एवं महिला स्वसहायता समहू की महिलाओं से भेट करते हुए उनके कार्यो एवं समस्याओ के बारे मे जानकारी ली। इसके साथ ही मंत्री कवासी लखमा ने देवगुड़ी परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, राजकुमार तामो, विमल सुराना, प्रशानिक अधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।