नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद शादी और फिर हुआ अत्याचार, पूरा परिवार गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा,09 नवंबर । जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने पहले उसे प्यार के झांसे में लिया फिर उसे घर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। 16 साल की पीड़िता के माता-पिता दूसरे राज्य में काम करते हैं। इस वजह से वह अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पिछले साल उसकी मुलाकात दिल कुमार कश्यप(19) से हुई थी। लड़की जब स्कूल जाती लड़का उसे लगातार देखता था, फिर दोनों की बातचीत होने लगी। 

इसके बाद लड़की भी उसकी बातों में आई और लड़के के साथ चली गई। युवक उससे शादी न करके उससे रेप करता रहा। लड़की ने  कहा कि उसे वापस घर जाना है। लेकिन युवक ने उसे जाने भी नहीं दिया। उधर कुछ समय बाद युवक के माता पिता ने जबरदस्ती ही युवक की शादी लड़की से करवा दी। वहीं घर से भगा देने के बाद लड़की बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगने लगी। उधर, जब लड़की के माता बाहर से काम करके वापस लौटे, तब उन्होंने अपनी बेटी को स्टेशन के बाहर देखा था। जिसके बाद लड़की ने पूरी बात अपने माता पिता को बताई। फिर 6 नवंबर को मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिल कमार संतोष कश्यप और गंगोत्री बाई कश्यप को गिरफ्तार किया है।